केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को एक ऐतिहासिक सौदे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत ने पहली बार अमेरिका से बड़ी मात्रा में एलपीजी आयात का अनुबंध किया है। यह करार साल 2026 के लिए होगा, जिसके तहत भारतीय सरकारी तेल कंपनियां करीब 2.2 मिलियन टन (एमटीपीए) एलपीजी खरीदेंगी। यह मात्रा देश के कुल सालाना आयात का लगभग 10 फीसदी है।
'भारत दुनिया का सबसे बड़े और तेजी से बढ़ता LPG बाजार'
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि भारत दुनिया के सबसे बड़े और सबसे तेजी से बढ़ते एलपीजी बाजारों में से एक है, और अब अमेरिकी खाड़ी से एलपीजी आयात का रास्ता औपचारिक रूप से खुल गया है। इस खरीद माउंट बेल्वियू को एलपीजी मूल्य निर्धारण का बेंचमार्क बनाया गया है। इस अनुबंध के लिए आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल के अधिकारियों ने पिछले कुछ महीनों में अमेरिका जाकर प्रमुख एलपीजी उत्पादकों से बातचीत की थी, जिसके बाद यह करार पक्का हुआ।
'एलपीजी की आपूर्ति के लिए सरकार लगातार कर रही काम'
मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार एलपीजी की आपूर्ति को सुरक्षित और किफायती बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने याद दिलाया कि बीते साल जब अंतरराष्ट्रीय कीमतें 60% से ज्यादा बढ़ गई थीं, तब भी उज्ज्वला उपभोक्ताओं को सिलेंडर सिर्फ ₹500-550 में मिलता रहा, जबकि उसकी असली कीमत ₹1100 से ऊपर थी।
'भारत की ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम'
सरकार ने ₹40,000 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी देकर यह राहत सुनिश्चित की ताकि 'हमारी माताओं और बहनों पर महंगाई का बोझ न पड़े।' उन्होंने यह भी बताया कि नया अमेरिकी आयात समझौता देश के लोगों के लिए विश्वसनीय और सस्ती ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने के सरकार के चल रहे प्रयासों को पुष्ट करता है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
