• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    November 12, 2025

    बांग्लादेश बॉर्डर के पास नया सैन्य ठिकाना, घुसपैठ और आतंकी गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर

    असम के धुबरी जिले के बमुनिगांव में भारतीय सेना ने ‘लाचित बोरफुकन मिलिट्री स्टेशन’ का निर्माण शुरू कर दिया है। यह पश्चिमी असम का पहला ऐसा स्टेशन होगा, जो सीमा सुरक्षा और खुफिया निगरानी क्षमता को मजबूत करेगा।

    पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी ने हाल ही में अग्रिम चौकियों का दौरा करते हुए इस स्टेशन की नींव रखी। स्टेशन में लगभग 1200-1500 जवानों की तैनाती होगी और इसमें पैरा-कमांडो यूनिट भी रहेगी।

    ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) रंजीत कुमार बोरठाकुर ने कहा कि बांग्लादेश की राजनीतिक स्थिति और सीमा पार गतिविधियों को देखते हुए यह कदम रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के अनुसार यह स्टेशन सेना और राज्य प्रशासन के बीच तालमेल मजबूत करेगा और स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ाएगा।

    नए स्टेशन से पूर्वोत्तर में सीमा पार तस्करी, अवैध प्रवासन और कट्टरपंथी गतिविधियों पर निगरानी और कार्रवाई की क्षमता बढ़ेगी, जिससे यह क्षेत्रीय सुरक्षा रणनीति का एक मजबूत स्तंभ बनेगा।

    Tags :
    Share :

    Top Stories