मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के विवाद के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया। उन्होंने ऐलान किया कि राज्य की रोजगार गारंटी योजना ‘कर्मश्री’ का नाम बदलकर महात्मा गांधी के नाम पर रखा जाएगा। अब यह योजना ‘महात्मा गांधी कर्मश्री’ के नाम से जानी जाएगी।
ममता बनर्जी ने यह घोषणा गुरुवार को बिजनेस और इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के दौरान की। उन्होंने कहा कि यह फैसला राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान के सम्मान में लिया गया है और इससे यह संदेश जाएगा कि सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए गंभीर है।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने वर्ष 2024 में ‘कर्मश्री’ योजना शुरू की थी, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी गरीब परिवारों को रोजगार और आजीविका उपलब्ध कराना है। योजना के तहत जॉब कार्डधारी परिवारों को एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 50 दिनों का रोजगार दिया जाता है। राज्य सरकार का लक्ष्य आने वाले समय में काम के दिनों की संख्या बढ़ाकर 100 करने का है।
ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा के तहत बंगाल का फंड रोक रही है, लेकिन इसके बावजूद राज्य अपने संसाधनों से लोगों को रोजगार देना जारी रखेगा। ममता ने कहा, “हम भिखारी नहीं हैं, अपने लोगों को काम देना जानते हैं।”
दरअसल, केंद्र सरकार ने मनरेगा की जगह ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी VB-जी राम जी नाम से नया बिल लोकसभा में पास कराया है। इस बिल को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दल लगातार विरोध जता रहे हैं और महात्मा गांधी का नाम हटाने पर आपत्ति कर रहे हैं।
ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि बंगाल एक शांतिपूर्ण और विकासशील राज्य है। सोशल मीडिया पर राज्य की छवि खराब करने के लिए झूठी और भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं, लेकिन कोई भी बंगाल की प्रगति को नहीं रोक सकता।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
