• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 19, 2026

    बंगाल की फालता सीट पर परसों मतदान, TMC कैंडिडेट मैदान से हटे

    West Bengal की फालता विधानसभा सीट पर दोबारा मतदान से ठीक दो दिन पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। जहांगीर खान ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने फैसले की घोषणा की।

    फालता सीट पर 29 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। इस दौरान कुछ बूथों पर EVM में भाजपा के चुनाव चिन्ह पर टेप चिपका मिलने और मशीनों में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद चुनाव आयोग ने 21 मई को दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया। मतगणना 24 मई को होगी।

    चुनाव से हटने का ऐलान करते हुए जहांगीर खान ने कहा कि वह फालता में शांति और विकास चाहते हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार क्षेत्र के लिए विशेष पैकेज दे रही है, इसलिए उन्होंने चुनाव से खुद को अलग करने का फैसला लिया है।

    वहीं मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जहांगीर के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था, इसलिए उन्होंने चुनाव से भागने का फैसला किया।

    All India Trinamool Congress ने कहा कि जहांगीर खान का चुनाव से हटने का फैसला उनका निजी निर्णय है, पार्टी का नहीं। पार्टी ने आरोप लगाया कि चुनाव परिणाम आने के बाद फालता सीट पर उसके 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया और भाजपा डराने की राजनीति कर रही है।

    फालता सीट राजनीतिक रूप से अहम मानी जाती है क्योंकि यह डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है, जिसका प्रतिनिधित्व Abhishek Banerjee करते हैं। जहांगीर खान को अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है।

    हालांकि जहांगीर खान ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है, लेकिन चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार अब उनका नाम और चुनाव चिन्ह EVM पर बना रहेगा। TMC इस सीट पर नया उम्मीदवार भी नहीं उतार सकती।

    Tags :
    Share :

    Top Stories