प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हैदराबाद क्षेत्रीय कार्यालय ने 28/08/2025 को पीएमएलए, 2002 के तहत मोहम्मद मुनव्वर खान और उनकी पत्नी फैका ताहा खान की 4.80 करोड़ रुपये (लगभग) की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। यह संपत्तियां खादर उनिसा और अन्य के खिलाफ धन शोधन के एक मामले में कुर्क की गई हैं। कुर्क की गई संपत्तियां बंजारा हिल्स, टोलीचौकी और शमशाबाद में स्थित हैं।
सरकारी जमीन/भूदान की जमीन पर खादर उनिसा और उनके बेटे मोहम्मद मुनव्वर खान ने पैतृक संपत्ति के रूप में झूठा दावा किया था। इसके बाद अधिकारियों की मिलीभगत से राजस्व रिकॉर्ड में धोखाधड़ी कर सरकारी जमीन को बेच दिया गया। प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक, इससे आरोपियों को 6.45 करोड़ रुपये की 'अपराध की आय' हुई।
ईडी ने महेश्वरम पुलिस स्टेशन द्वारा 13.01.2023 को दर्ज एफआईआर संख्या 83/2023 के आधार पर निजी व्यक्तियों और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ दस्तावेजों की जालसाजी और सरकारी राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर से जुड़ी सरकारी जमीन की अवैध बिक्री के संबंध में उक्त मामले की जांच शुरू की थी।
केंद्रीय जांच एजेंसी- ईडी की जांच से पता चला है कि सर्वे नंबर 181, नगराम गांव, महेश्वरम मंडल में स्थित सरकारी जमीन/भूदान की जमीन पर खादर उनिसा और उनके बेटे मोहम्मद मुनव्वर खान ने पैतृक संपत्ति के रूप में झूठा दावा किया था। आरोपियों ने सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव कराकर जमीन को अपने नाम करा लिया।
इसके बाद जमीन के टुकड़ों को बिचौलियों के साथ मिलकर कई पार्टियों को बेच दिया गया था। इन बिचौलियों ने कुछ सरकारी अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके दस्तावेजों में जालसाजी की थी।
धोखाधड़ी से भूमि राजस्व रिकॉर्ड बदल दिए गए। इसके परिणामस्वरूप उक्त भूमि को निषिद्ध सूची से हटा दिया गया। बाद में कुछ निजी पार्टियों को बेच दिया गया। सरकारी जमीन/भूदान की जमीन को अवैध रूप से बेचकर, खादर उनिसा और उनके बेटे मोहम्मद मुनव्वर खान ने अवैध रूप से 6.45 करोड़ रुपये की अपराध आय (पीओसी) हासिल की। मामले में आगे की जांच जारी है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
