• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 24, 2025

    असम में असम राइफल्स पर हमला, मुख्य आरोपी हिरासत में लिया गया

    मणिपुर में 19 सितंबर को असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर किए गए हमले का मुख्य आरोपी सुरक्षा बलों ने बुधवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। इस हमले में दो जवान शहीद हुए और पांच अन्य घायल हुए थे।

    पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 47 वर्षीय खोमद्राम ओजित सिंह उर्फ केइलाल पीएलए का जमानत पर बाहर आया सदस्य है। पूछताछ में उसने हमले में सीधे शामिल होने की बात कबूली। आरोपी के निशानदेही पर बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।

    हमला बिष्णुपुर जिले के नांबोल सबल लीकाई इलाके में उस समय हुआ था जब असम राइफल्स का वाहन इंफाल से बिष्णुपुर की ओर जा रहा था। घात लगाकर बैठे हमलावरों ने अचानक काफिले पर फायरिंग शुरू कर दी थी।

    सुरक्षा बलों ने कहा कि बाकी आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories