अहमदाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पहले उन्होंने और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने अहमदाबाद के घाटलोडिया वार्ड में 'एक पेड़ माँ के नाम' पहल के तहत वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व किया। यह कार्यक्रम अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) की तरफ से आयुष्मान वन में आयोजित किया गया था।
सभी को भावनात्मक संदेश देगा ये अभियान- शाह
इस पहल का मकसद है कि पर्यावरण की सुरक्षा और हरियाली दोनों को बढ़ावा मिल सके। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण को बचाने का काम करेगा बल्कि लोगों के दिलों को अपनी मां से जोड़ते हुए एक भावनात्मक संदेश भी देगा। अमित शाह ने आगे कहा कि यह पहल समाज को प्रकृति और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने वाली है।
शहरी स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध मुख्य सेवाएं
इसमें आयुष्मान भारत योजना (पीएमजेएवाई) कार्ड, अभा कार्ड जैसी योजनाओं से जुड़ी सेवाएं, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना और जननी सुरक्षा योजना जैसी मातृ कल्याण योजनाओं का लाभ, महिलाओं की बीमारियों का इलाज व परामर्श, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए विशेष सुविधा शामिल हैं। इसके साथ ही नवजात शिशुओं और बच्चों के लिए जांच, इलाज और टीकाकरण के साथ-साथ गंभीर बीमारियों की जांच व पहचान- जैसे ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कैंसर इत्यादि की सुविधा मौजूद है। नगर निगम के अनुसार, यहां संक्रामक बीमारियों की समय पर पहचान और इलाज, ममता दिवस कार्यक्रम के तहत महिलाओं और बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य पर ध्यान, प्रयोगशाला जांच, दवाइयों की सुविधा और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परामर्श सेवाएं पर उपलब्ध हैं।
शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भी गृह मंत्री ने किया उद्घाटन
इसी दिन गृह मंत्री अमित शाह ने गोता वार्ड में बने शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भी उद्घाटन किया। लगभग 3.84 करोड़ रुपये की लागत से बने इस केंद्र में लोगों को सभी बुनियादी और विशेष स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। अहमदाबाद नगर निगम के अनुसार, इस तरह यह स्वास्थ्य केंद्र गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। खासतौर पर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को अब अपने इलाके में ही विशेषज्ञ डॉक्टर और जरूरी इलाज आसानी से मिल सकेगा।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
