अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने सोमवार को पत्नी Jeanette Rubio के साथ आगरा पहुंचकर Taj Mahal का दीदार किया। दोनों ने डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाई और करीब 45 मिनट तक ताजमहल परिसर में घूमकर इसकी खूबसूरती और नक्काशी को करीब से देखा।
गाइड नितिन सिंह ने दंपती को ताजमहल के इतिहास और आर्किटेक्चर की जानकारी दी। इस दौरान मार्को रूबियो ने पूछा कि ताजमहल को बनाने में कितने लोग लगे थे। वहीं जेनेट रूबियो ताज की खूबसूरती से इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने कहा, “अगली बार मैं अपने बच्चों को भी यहां लेकर आऊंगी और सूर्योदय के समय ताज का नजारा देखना चाहूंगी।”
मार्को और जेनेट करीब 60 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सुबह 10 बजे आगरा पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद वे सीधे ताजमहल पहुंचे। दौरे के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर ताजमहल में कुछ समय के लिए पर्यटकों की एंट्री रोक दी गई थी।
ताजमहल देखने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री होटल अमर विलास पहुंचे, जहां लंच के बाद वे विशेष विमान से जयपुर रवाना हो गए।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
राजस्थान SI भर्ती में नई अपडेट, सभी अभ्यर्थियों को फिर से KYC करानी होगी
- Author
- May 25, 2026
-
टॉप-3 बल्लेबाजों ने बनाए 1300+ रन, टीमों की सफलता की बड़ी वजह
- Author
- May 25, 2026
-
अमेरिकी विदेश मंत्री दंपती ने ताजमहल का किया दीदार, इतिहास में दिखाई दिलचस्पी
- Author
- May 25, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
