अजमेर स्थित अजमेर शरीफ दरगाह में हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 814वें उर्स की रौनक पूरे शबाब पर है। दरगाह क्षेत्र और आसपास के इलाकों में चिश्तिया सूफी रंग छाया हुआ है। हर ओर ख्वाजा साहब की शान में सूफियाना कलाम गूंज रहा है और देश-विदेश से आए जायरीन अकीदत के साथ मजार शरीफ पर हाजिरी दे रहे हैं।
शुक्रवार को जुमे की नमाज के चलते दरगाह परिसर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए गए थे। नमाज के बाद बाहर निकलते समय भीड़ के दबाव में कुछ जायरीन गिर गए, जिन्हें पुलिस और स्वयंसेवकों ने तत्परता दिखाते हुए भीड़ से सुरक्षित निकाल लिया। किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
जायरीन मजार शरीफ पर मखमली चादर, गुलाब और अगरबत्ती पेश कर रहे हैं। दरगाह परिसर के साथ-साथ कायड़ विश्राम स्थली पर भी जायरीन की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
आज शाम CM की ओर से चादर पेश
उर्स के अवसर पर शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से दरगाह में चादर पेश की जाएगी। वहीं शनिवार को कुल की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद जन्नती दरवाजा बंद कर दिया जाएगा और इसी के साथ 814वें उर्स का औपचारिक समापन हो जाएगा।
अहाता-ए-नूर में छठी की फातिहा
रजब माह की 6 तारीख को अहाता-ए-नूर में छठी की फातिहा की रस्म अदा की जाएगी, जिसे खुद्दाम-ए-ख्वाजा संपन्न कराएंगे। सुबह 11 बजे दरगाह के महफिलखाना में कुल की महफिल शुरू होगी। दोपहर 1:15 बजे कुल की रस्म के लिए दरगाह दीवान के पुत्र सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती जन्नती दरवाजे से होते हुए आस्ताना शरीफ जाएंगे, जिसके बाद जन्नती दरवाजा बंद कर दिया जाएगा।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
