• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 12, 2025

    AI-117 विमान पर तकनीकी कारणों से RAT एक्टिवेट, एयरलाइन ने उठाए कदम

    भारत की विमानन नियामक संस्था नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बोइंग से एयर इंडिया की फ्लाइट AI-117 पर बिना कमांड RAT (Ram Air Turbine) के खुलने की पूरी रिपोर्ट मांगी है। DGCA ने एयर इंडिया को भी निर्देश दिए हैं कि सभी प्रभावित विमानों में RAT स्टोरेज और हाल ही में बदले गए पावर कंट्रोल मॉड्यूल (PCM) की जांच की जाए।

    एक वरिष्ठ DGCA अधिकारी ने बताया, "बोइंग को निर्देश दिया गया है कि वह घटना की पूरी जांच रिपोर्ट, बोइंग 787 विमानों में इस तरह की घटनाओं का वैश्विक डेटा और PCM बदलाव के बाद ऑपरेटरों की रिपोर्ट जमा करें। साथ ही रोकथाम-संबंधी उपाय की जानकारी भी दें।"

    एयर इंडिया को DGCA के निर्देश

    DGCA ने एयर इंडिया को कहा है कि वह अपने D-Check वर्क पैकेज की समीक्षा करें और सुनिश्चित करें कि PCM मॉड्यूल बदलाव से जुड़े सभी जरूरी कार्य सही तरीके से किए गए हैं। RAT स्टोरेज की फिर से जांच उन सभी बोइंग 787 विमानों पर की जाएगी, जिनमें हाल ही में PCM मॉड्यूल बदला गया है।

    हाल की घटना का विवरण

    घटना 5 अक्तूबर 2025 को हुई, जब AI-117 (बोइंग 787-8, VT-ANO) अमृतसर से बर्मिंघम की उड़ान पर था। लैंडिंग के समय 400 फीट की ऊंचाई पर RAT बिना किसी कमांड के खुल गया। पायलट ने किसी भी असामान्य स्थिति की रिपोर्ट नहीं दी और विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर गया। बोइंग ने बताया कि अनचाही RAT तैनाती पर मेंटेनेंस कार्रवाई की गई थी और कोई गड़बड़ी नहीं मिली। विमान को सेवाओं के लिए मंजूरी दे दी गई और यह दिल्ली लौट आया।

    पायलट संघ ने सुरक्षा पर जताई चिंता

    फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने हाल ही में एयर इंडिया के विमानों में इलेक्ट्रिकल सिस्टम और मेंटेनेंस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिंता जताई है। अध्यक्ष कैप्टन सीएस रंधावा ने कहा कि बोइंग 787 विमानों को तत्काल जमीन पर रोका जाए और उनकी इलेक्ट्रिकल सिस्टम की पूरी जांच की जाए।

    एफआईपी ने कहा कि हाल की दो गंभीर घटनाएं यह दर्शाती हैं कि एयर इंडिया के मेंटेनेंस और सुरक्षा मानक में गिरावट आ रही है:

    1. AI-117 (5 अक्तूबर): RAT बिना कमांड सक्रिय।
    2. AI-154 (9 अक्तूबर): विएना से दिल्ली जा रही फ्लाइट को इलेक्ट्रिकल और ऑटो पायलट सिस्टम में गड़बड़ी के कारण दुबई में डायवर्ट करना पड़ा।

    एफआईपी ने DGCA और मंत्रालय से अनुरोध किया है कि एयर इंडिया के सभी बोइंग 787 विमानों की इलेक्ट्रिकल सिस्टम की पूरी जांच की जाए और तब तक विमानों को जमीन पर रोका जाए जब तक सभी सुरक्षा जांच पूरी नहीं हो जाती। एयर इंडिया के मेंटेनेंस कार्यों की विशेष DGCA ऑडिट की भी मांग की गई है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories