• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 09, 2026

    अब नहीं बच पाएंगे उग्रवादी, सेना ने के-9 यूनिट के साथ शुरू किया बड़ा अभियान

     

    Indian Army ने मणिपुर में उग्रवाद और आतंकवाद के खिलाफ अपनी तैयारियों को और मजबूत कर दिया है। इंफाल के लीमाखोंग सैन्य स्टेशन में शुक्रवार को सेना की स्पीयर कोर के तहत रेड शील्ड डिवीजन की K-9 यूनिट ने विशेष युद्धाभ्यास कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

    इस अभ्यास में प्रशिक्षित सैन्य डॉग स्क्वॉड और जवानों ने दुर्गम पहाड़ी इलाकों, जंगलों और घाटियों में ऑपरेशन चलाने की रणनीति दिखाई। सेना ने हेलिकॉप्टर लैंडिंग, सर्च ऑपरेशन और आतंकवाद विरोधी अभियान की तैयारियों का प्रदर्शन करते हुए साफ संकेत दिया कि अब उग्रवादियों के लिए छिपना आसान नहीं होगा।

    सूत्रों के मुताबिक, पूर्वोत्तर के संवेदनशील इलाकों में उग्रवाद विरोधी अभियानों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सेना लगातार नई तकनीक और आधुनिक रणनीतियों पर काम कर रही है। K-9 यूनिट को इन अभियानों में अहम भूमिका के लिए तैयार किया जा रहा है।

    सेना का मानना है कि प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड दुर्गम क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने, विस्फोटक खोजने और आतंकियों की लोकेशन ट्रैक करने में बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। इसी उद्देश्य से मणिपुर में यह विशेष अभ्यास आयोजित किया गया।

     

     

     

     

    Tags :
    Share :

    Top Stories