देश के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान के जैसलमेर में रविवार शाम एक बार फिर रेतीला बवंडर उठा, जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया। बवंडर का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दूर आसमान में धूल का विशाल गुबार दिखाई दे रहा है।
इससे पहले शनिवार को राजस्थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और सीकर जिलों में रेतीला तूफान आया था। करीब 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र प्रभावित रहा और 56 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली।
उत्तर प्रदेश में भी मौसम का असर देखने को मिला। अमरोहा, लखनऊ, संभल, मुरादाबाद, हाथरस, गोंडा और बलरामपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। लखनऊ में दीवार गिरने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि लखीमपुर खीरी में आंधी के दौरान दीवार ढहने से 7 साल के बच्चे ने जान गंवा दी।
पंजाब में रविवार तड़के तेज बारिश और आंधी के कारण एक मकान की छत गिर गई। मलबे में दबने से दो सगे भाई घायल हो गए। वहीं छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े तीन युवकों पर भारी डाल गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक कई राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार मानसून 4 जून तक केरल पहुंच सकता है। हालांकि इस वर्ष मानसून सामान्य से कमजोर रहने और देश के कई हिस्सों में औसत से कम बारिश होने का अनुमान भी व्यक्त किया गया है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
1 जून से बदलेगी एक्सपोर्ट ड्यूटी, पेट्रोल-डीजल और ATF निर्यात होगा सस्ता
- Author
- May 31, 2026
-
सिंगापुर ओपन में भारत का जलवा, सात्विक-चिराग ने फाइनल जीतकर ट्रॉफी उठाई
- Author
- May 31, 2026
-
RCB की शानदार गेंदबाजी, अरशद खान के आउट होते ही गुजरात 105/5 पर पहुंचा
- Author
- May 31, 2026
-
TMC का दावा- विधायक गायब नहीं, विरोध प्रदर्शन की तैयारियों में लगे थे सभी MLA
- Author
- May 31, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
