गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस की दबंगई का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पुलिस अफसर ने बीच सड़क पर महिला को थप्पड़ मार दिया, जिससे उसकी आंख पर गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा। महिला की गलती सिर्फ इतनी थी कि पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड उसके हाथ से गिर गया था, जिस पर अफसर भड़क गया।
पीड़िता बंसारी ठक्कर ने बताया कि घटना शाम करीब 6:30 बजे की है, जब वह चौराहे से गुजर रही थी। इस दौरान एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसे रोका और लाइसेंस मांगा। लाइसेंस दिखाने के बाद जब बंसारी ने पुलिसकर्मी से रास्ता देने को कहा, तो वह ऊंची आवाज में बात करने लगा। बातचीत के दौरान बंसारी ने पुलिसकर्मी से उसका आईडी कार्ड मांगा। कार्ड लौटाते समय वह महिला के हाथ से गिर गया, जिससे नाराज अफसर ने पहले गाड़ी को लात मारी और फिर महिला को जोरदार थप्पड़ मार दिया।
थप्पड़ लगने से बंसारी की आंख, कान और गाल पर चोटें आईं। इसके बाद वह शिकायत दर्ज कराने पालडी पुलिस स्टेशन पहुंची, लेकिन आरोप है कि वहां मौजूद पीएसआई ने उसे धमकाया और शिकायत लेने से इनकार कर दिया। महिला को क्रॉस कंप्लेंट दर्ज करने की चेतावनी देकर बाहर भेज दिया गया। हालांकि, बंसारी देर रात तक थाने में बैठी रही और रात 11:50 बजे लिखित शिकायत दर्ज कराई।
यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब दो दिन पहले ही गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस को नागरिकों से प्रेमपूर्वक व्यवहार करने की नसीहत दी थी। उन्होंने कहा था कि पुलिसिंग ऐसी होनी चाहिए, जिससे आम लोगों में भरोसा बढ़े और वे खुद को सुरक्षित महसूस करें। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
