• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 17, 2026

    9 लाख की घड़ी देख भड़क गए थे सलीम खान, सलमान को लगाई डांट

    Salman Khan ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने अपनी जिंदगी की पहली महंगी चीज अपने पिता Salim Khan के लिए खरीदी थी। एक्टर ने बताया कि उन्होंने पिता को रोलेक्स की घड़ी गिफ्ट की थी, जिसकी कीमत उस समय करीब 9 लाख रुपए थी।

    एक इंटरव्यू में सलमान खान ने बताया कि उस वक्त उनके पास सिर्फ 4 लाख रुपए थे, जबकि बाकी रकम उन्होंने उधार लेकर जुटाई थी। उन्होंने कहा कि घड़ी उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्होंने किसी तरह पैसे का इंतजाम कर पिता को गिफ्ट दे दी।

    सलमान ने बताया कि जब उन्होंने घड़ी सलीम खान को दिखाई, तो उन्होंने डांटते हुए कहा, “तुमने अभी ठीक से काम करना भी शुरू नहीं किया है और ये सब करने लगे? क्या खुद को सुल्तान ऑफ ब्रुनेई समझते हो?” हालांकि बाद में घड़ी को गौर से देखने के बाद सलीम खान ने कहा कि यह तो ज्वेलरी का खूबसूरत पीस है।

    एक्टर ने यह भी बताया कि उन्होंने करीब 26-28 साल तक घड़ियां पहनना बंद कर दिया था। अब अगर लोग उन्हें अलग-अलग घड़ियों में देखते हैं तो जरूरी नहीं कि वे सारी घड़ियां उनकी हों। सलमान के मुताबिक उनके पास सिर्फ वही एक रोलेक्स है, बाकी घड़ियां दोस्तों की हैं।

    इसी इंटरव्यू में सलमान खान ने यह भी कहा कि उन्होंने आज तक किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। हालांकि उन्होंने ‘वीर’, ‘चंद्रमुखी’ और ‘दबंग 3’ जैसी फिल्मों की कहानी लिखी है।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान जल्द फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वे Nayanthara के साथ फिल्म ‘SVC63’ की शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं। वहीं चर्चा है कि वह डायरेक्टर जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डी.के. की सुपरहीरो एक्शन फिल्म में भी दिखाई दे सकते हैं।

    Tags :
    Share :

    Top Stories