आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग दूसरों को खुश रखने के लिए अपनी जरूरतों और मानसिक शांति को नजरअंदाज कर देते हैं। हर बात पर ‘हां’ कहना धीरे-धीरे मानसिक थकान, गिल्ट और तनाव की वजह बन सकता है। ऐसी ही समस्या से जूझ रही एक 34 वर्षीय महिला टीचर ने एक्सपर्ट से सवाल किया कि वह किसी को ‘ना’ नहीं कह पातीं और लोग इसका फायदा उठाते हैं।
मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट और कंसल्टेंट साइकेट्रिस्ट डॉ. द्रोण शर्मा के अनुसार, हर समय दूसरों को खुश रखने की कोशिश करना केवल अच्छाई नहीं, बल्कि कई बार डर, गिल्ट और अप्रूवल पाने की चाह से जुड़ा होता है। ऐसे लोग अक्सर सोचते हैं कि अगर उन्होंने मना किया तो लोग बुरा मान जाएंगे या उन्हें स्वार्थी समझेंगे।
एक्सपर्ट के मुताबिक लगातार बिना मन के “हां” कहते रहने से व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से थकने लगता है। चिड़चिड़ापन, तनाव और खुद पर गुस्सा आने जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि “ना” कहना गलत नहीं, बल्कि इमोशनल हेल्थ के लिए जरूरी है।
डॉ. शर्मा ने सलाह दी कि सबसे पहले व्यक्ति को अपनी आदत और भावनाओं को समझना चाहिए। तुरंत जवाब देने की बजाय “मैं सोचकर बताऊंगी” या “मुझे थोड़ा समय चाहिए” जैसे जवाब देने की आदत डालनी चाहिए। इससे बिना सोचे-समझे “हां” कहने की आदत कम हो सकती है।
एक्सपर्ट ने छोटे-छोटे मामलों में “ना” बोलने की प्रैक्टिस करने और अपनी सीमाएं तय करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर समय उपलब्ध रहना जरूरी नहीं है और अपनी मानसिक शांति को प्राथमिकता देना भी उतना ही जरूरी है।
मेंटल हेल्थ विशेषज्ञों का कहना है कि स्वस्थ रिश्तों की शुरुआत स्पष्ट बाउंड्री तय करने से होती है। “ना” कहना स्वार्थ नहीं, बल्कि सेल्फ रिस्पेक्ट का हिस्सा है।
You May Also Like
चिकित्सा मंत्री ने किया राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन का शुभारम्भ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रा...
READ MORE
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रोप्लास्टिक
नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
