फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों के बाद कमजोर वैश्विक रुख के कारण शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 1,500 रुपये की गिरावट के साथ 1,29,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अधिकारियों ने संकेत दिया कि ताजा आर्थिक आंकड़ों के अभाव में ब्याज दरों में और कटौती में देरी हो सकती है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली इस बहुमूल्य धातु का भाव 1,500 रुपए घटकर 1,28,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। वहीं चांदी की कीमत भी 4,200 रुपये की गिरावट के साथ 1,64,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई।
ब्याज दरों में कटौती को लेकर अनिश्चितता बढ़ने से सोने में नरमी आई
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि फेडरल रिजर्व की अगली ब्याज दर कटौती को लेकर अनिश्चितता बढ़ने से सप्ताह के अंत में सोने में नरमी आई। उन्होंने कहा कि ताजा आर्थिक आंकड़ों की कमी के कारण फेड के अधिक अधिकारी सतर्क हो गए हैं, क्योंकि सरकारी एजेंसियां 1 अक्तूबर से शटडाउन संबंधी देरी से प्रभावित हैं।
वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट
विदेशी बाजार में सोना हाजिर 33.58 डॉलर या करीब एक प्रतिशत गिरकर 4,137.88 डॉलर प्रति औंस पर आ गया जबकि चांदी हाजिर 0.49 प्रतिशत गिरकर 52.03 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एंड करेंसी) जतीन त्रिवेदी ने कहा कि फेडरल रिजर्व के सदस्यों की टिप्पणियों के कारण सोने की कीमतें कमजोर रहीं, क्योंकि नए आर्थिक आंकड़ों की कमी से ब्याज दरों में और कटौती में देरी हो सकती है। इससे सर्राफा बाजार में धारणा कमजोर हुई। डॉलर इंडेक्स मजबूत हुआ, जिससे सोने पर अतिरिक्त दबाव पड़ा।
You May Also Like
हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के बाद आई अडानी ग्रुप की प्रतिक्रिया सामन...
अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से अडानी ग्रुप...
READ MORE
हिंडेनबर्ग के आरोपों पर अडानी ग्रुप की दो-टूक
हिंडनबर्ग के द्वारा बनाई गई रिपोर्ट को अदाणी ग्रुप ने दुर्भावनापूर्ण...
READ MORETop Stories
-
Tamil Nadu Results: विजय की एंट्री से बदला गेम, TVK ने DMK को पीछे छोड़ा
- Author
- May 04, 2026
-
25 हॉट सीटों पर कांटे की टक्कर, भवानीपुर में ममता की बढ़त; विजयन-स्टालिन पिछड़े
- Author
- May 04, 2026
-
Assam Election Results: भाजपा ने लगातार तीसरी बार बनाई सरकार, कांग्रेस को झटका
- Author
- May 04, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
