प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी होने से पहले किसानों के लिए जरूरी खबर है। अगर लाभार्थी योजना से जुड़े कुछ जरूरी काम समय पर नहीं करवाते हैं, तो उनकी किस्त अटक सकती है। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।
योजना के तहत सबसे जरूरी काम आधार लिंकिंग है। अगर किसान ने अपने बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं कराया है, तो किस्त आने में परेशानी हो सकती है। इसके लिए लाभार्थियों को बैंक शाखा जाकर आधार लिंकिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
इसके अलावा ई-केवाईसी करवाना भी अनिवार्य है। योजना के तहत यह प्रक्रिया इसलिए जरूरी की गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किस्त का पैसा सही लाभार्थी तक पहुंच रहा है। अगर किसी किसान ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो उसकी 23वीं किस्त रुक सकती है।
किसान अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। वहीं योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in के जरिए भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
सरकार की ओर से किसानों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर लें, ताकि 23वीं किस्त का लाभ बिना किसी रुकावट के मिल सके।
You May Also Like
हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के बाद आई अडानी ग्रुप की प्रतिक्रिया सामन...
अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से अडानी ग्रुप...
READ MORE
हिंडेनबर्ग के आरोपों पर अडानी ग्रुप की दो-टूक
हिंडनबर्ग के द्वारा बनाई गई रिपोर्ट को अदाणी ग्रुप ने दुर्भावनापूर्ण...
READ MORETop Stories
-
सर्राफा बाजार में गिरावट, कैरेट के हिसाब से जानिए सोने के नए रेट
- Author
- May 18, 2026
-
रिलायंस के बाद एयरटेल का दबदबा, वैल्यूएशन में HDFC बैंक को पछाड़ा
- Author
- May 18, 2026
-
बाजार में हाहाकार के बाद रिकवरी, निवेशकों की नजर तेल और रुपये पर
- Author
- May 18, 2026
-
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- भाजपा किसी की सगी नहीं
- Author
- May 18, 2026
-
स्वास्थ्य खराब होने पर प्रेमानंदजी ने रोकी पदयात्रा, भक्तों से लौटने की अपील
- Author
- May 18, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
