• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 19, 2026

    इस साल ₹26 हजार महंगा हुआ सोना, चांदी भी रिकॉर्ड स्तर के करीब

    सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 19 मई को फिर तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,338 रुपए बढ़कर 1.59 लाख रुपए पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 673 रुपए बढ़कर 2.69 लाख रुपए प्रति किलो हो गई है।

    इस साल अब तक सोना करीब 26 हजार रुपए और चांदी 39 हजार रुपए महंगी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.59 लाख रुपए तक पहुंच गया है। वहीं चांदी 2.30 लाख रुपए प्रति किलो से बढ़कर 2.69 लाख रुपए प्रति किलो हो गई है।

    इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक अनिश्चितता और निवेशकों की बढ़ती खरीदारी के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

    केंद्र सरकार ने हाल ही में सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। सरकार ने सोने पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगाया है।

    ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय विशेषज्ञों ने BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड खरीदने और खरीद से पहले कीमत को अलग-अलग स्रोतों से क्रॉस चेक करने की सलाह दी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories