प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की अध्यक्ष रवनीत कौर ने शुक्रवार को कहा कि हाल ही में इंडिगो की उड़ानों में हुए व्यवधानों के बाद प्रारंभिक आकलन के आधार पर एयरलाइन के संचालन की जांच करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि उड़ान रद्द होने की घटनाओं से देशभर में यात्रियों को भारी परेशानी हुई, जिसे देखते हुए आयोग ने मामले को गंभीरता से लिया है।
रवनीत कौर ने बताया कि आयोग के पास कुछ ऐसी जानकारी सामने आई, जिसके आधार पर मामला CCI के समक्ष रखा गया। उन्होंने कहा, “प्रारंभिक आकलन के बाद आयोग ने यह माना कि इस प्रकरण की आगे और विस्तार से जांच की जा सकती है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल जांच केवल इंडिगो तक सीमित है और पूरे विमानन क्षेत्र की जांच का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
यह पूछे जाने पर कि क्या इंडिगो के खिलाफ प्रतिस्पर्धा अधिनियम की धारा 4 के तहत जांच होगी, जो बाजार में प्रभुत्व के दुरुपयोग से जुड़ी है, कौर ने कहा कि इस संबंध में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। गौरतलब है कि इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी करीब 65 प्रतिशत बताई जाती है।
इंडिगो ने 2 दिसंबर से सैकड़ों उड़ानें रद्द की थीं, जिससे हवाई अड्डों पर अफरा-तफरी मच गई और हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस घटनाक्रम से देश के विमानन क्षेत्र की छवि पर भी असर पड़ा है।
वहीं, विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए भी उड़ान व्यवधानों की जांच कर रहा है। डीजीसीए पहले ही इस मामले में इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स और सीओओ इसिड्रो पोरक्वेरास को तलब कर चुका है। इंडिगो से जुड़ा यह मुद्दा संसद के शीतकालीन सत्र में भी उठाया गया था।
You May Also Like
हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के बाद आई अडानी ग्रुप की प्रतिक्रिया सामन...
अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से अडानी ग्रुप...
READ MORE
हिंडेनबर्ग के आरोपों पर अडानी ग्रुप की दो-टूक
हिंडनबर्ग के द्वारा बनाई गई रिपोर्ट को अदाणी ग्रुप ने दुर्भावनापूर्ण...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
