भारत के घरेलू मनोरंजन और मीडिया उद्योग का आकार 2029 तक बढ़कर 47.2 अरब डॉलर होने का अनुमान है। 2024 में यह 32.2 अरब डॉलर था। अगले चार वर्षों में सेक्टर के 7.8% सीएजीआर की रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद है, जो वैश्विक औसत 4.2% से लगभग दोगुना है। PwC इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह वृद्धि डिजिटल भागीदारी, ब्रॉडबैंड की बढ़ती पहुंच और ऑनलाइन कंटेंट खपत में तेजी से मिल रही है। इन बदलावों ने दर्शकों के व्यवहार को प्रभावित किया है और प्लेटफॉर्म्स, विज्ञापनदाताओं और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नए अवसर पैदा किए हैं।
इंटरनेट विज्ञापन और OTT सबसे तेजी से बढ़ते सेगमेंट
रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेट विज्ञापन मीडिया उद्योग का सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला सेगमेंट बना रहेगा। यह 2024 के 6.25 अरब डॉलर से बढ़कर 2029 में 13.06 अरब डॉलर हो सकता है, जिसकी अनुमानित वृद्धि दर 15.9% है।
इसी तरह ओवर-द-टॉप (OTT) से होने वाली आय 2024 के 2.27 अरब डॉलर से बढ़कर 2029 में 3.47 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान है। इसकी वृद्धि को क्षेत्रीय सामग्री, डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर मॉडल और बढ़ते सब्सक्राइबर समर्थन देंगे। रिपोर्ट कहती है कि तकनीक, खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) यह बदल रही है कि सामग्री कैसे बनाई जाती है, खोजी जाती है और उससे कमाई कैसे होती है।
देश में इंटरनेट उपयोग का दायरा लगातार बढ़ रहा
इंटरनेट ग्राहकों की संख्या भारत में तेजी से बढ़ रही है। अप्रैल–जून तिमाही में जहां देश में 100.28 करोड़ इंटरनेट उपभोक्ता थे, वहीं सितंबर तिमाही में यह आंकड़ा 101.78 करोड़ हो गया। यह दर्शाता है कि डिजिटल सेवाओं का उपयोग हर महीने बढ़ रहा है।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के अनुसार, कुल इंटरनेट उपभोक्ताओं में से 97.33 करोड़ वायरलेस यूज़र हैं, जबकि सिर्फ 4.44 करोड़ लोग वायर्ड ब्रॉडबैंड का इस्तेमाल करते हैं। यह साबित करता है कि भारत में अधिकांश आबादी ब्रॉडबैंड की बजाय मोबाइल इंटरनेट पर अधिक निर्भर है।
You May Also Like
हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के बाद आई अडानी ग्रुप की प्रतिक्रिया सामन...
अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से अडानी ग्रुप...
READ MORE
हिंडेनबर्ग के आरोपों पर अडानी ग्रुप की दो-टूक
हिंडनबर्ग के द्वारा बनाई गई रिपोर्ट को अदाणी ग्रुप ने दुर्भावनापूर्ण...
READ MORETop Stories
-
Tamil Nadu Results: विजय की एंट्री से बदला गेम, TVK ने DMK को पीछे छोड़ा
- Author
- May 04, 2026
-
25 हॉट सीटों पर कांटे की टक्कर, भवानीपुर में ममता की बढ़त; विजयन-स्टालिन पिछड़े
- Author
- May 04, 2026
-
Assam Election Results: भाजपा ने लगातार तीसरी बार बनाई सरकार, कांग्रेस को झटका
- Author
- May 04, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
