बीते कुछ दिनों पहले बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के चचेरे भाई अक्षय ओबेरॉय ने विवेक के साथ अपने रिश्ते पर बात की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि दोनों में कोई रिश्ता नहीं है। इस बयान से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी। अब इस पर अभिनेता विवेक ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि लोगों की सफलता उनकी योग्यता पर आधारित होना चाहिए। आइए जानते हैं पूरी बात।
हम हमेशा एक-दूसरे के जन्मदिन पर जाते हैं
विवेक ओबेरॉय ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत की, जहां उन्होंने अपने चचेरे भाई अक्षय को लेकर विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा, ‘हम हमेशा एक-दूसरे के जन्मदिन, दिवाली या माता-पिता की सालगिरह पर मौजूद रहते हैं। साथ बड़े होने की हमारी कुछ बेहतरीन यादें हैं।’
अपनी सफलता के वो हकदार हैं
अभिनेता ने आगे बताया, ‘उन्हें जो भी सफलता और प्रशंसा मिली है, वह पूरी तरह से उनके हकदार हैं, क्योंकि इसके लिए सिर्फ वही जिम्मेदार हैं। यह इस बात पर आधारित नहीं होना चाहिए कि आप किसके भतीजे या चचेरे भाई हैं। यह पूरी तरह से योग्यता पर आधारित होना चाहिए। अक्षय ने अपनी योग्यता के दम पर सब कुछ हासिल किया है और मुझे इस पर बहुत गर्व है।’
अक्षय ने विवेक ओबेरॉय को लेकर क्या था?
आपको बताते चलें कि अक्षय ओबेरॉय ने बीते दिन एक इंटरव्यू में कहा था, 'ऐसा भी नहीं था कि मैं उन्हें फोन करके उनसे संपर्क कर पाता, आप जानते ही हैं। बदकिस्मती से, मैं यह बात गर्व से नहीं, बल्कि दुख के साथ कहता हूं कि कोई सच्चा रिश्ता ही नहीं था। तो, मैं उन्हें फोन करके क्या पूछता? मैं बस अपने रास्ते पर चलता रहा।’ साथ ही उन्होंने बताया था कि उन्होंने कभी विवेक के स्टारडम का फायदा नहीं उठाया। इसी के बाद से चर्चाओं का बाजार गरम हो गया था।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
