• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 16, 2026

    वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की फिल्म पर बड़ा बयान, बोले मेकर्स- ये बीवी नंबर 1 का रीमेक नहीं

    वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं में आ गई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि यह डेविड धवन की सुपरहिट फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ का रीमेक है। इन अफवाहों के बीच अब फिल्म के निर्माता टिप्स ने आधिकारिक बयान जारी कर सफाई दी है।

    मेकर्स ने स्पष्ट कहा कि ‘है जवानी तो इश्क होना है’ किसी भी फिल्म का रीमेक नहीं, बल्कि पूरी तरह ओरिजिनल कहानी पर आधारित फिल्म है। उन्होंने बताया कि फिल्म में ‘बीवी नंबर 1’ के लोकप्रिय गाने ‘चुनरी चुनरी’ का रीमिक्स जरूर इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पूरी फिल्म उसी की रीमेक है।

    टिप्स ने बयान में दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर भरोसा न करें और फिल्म को थिएटर में देखने के बाद ही अपनी राय बनाएं। मेकर्स का कहना है कि फिल्म मनोरंजन से भरपूर होगी और दर्शकों को नई कहानी देखने को मिलेगी।

    डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर फैंस में पहले से ही काफी उत्साह बना हुआ है। वहीं, अब मेकर्स की सफाई के बाद रीमेक वाली चर्चाओं पर विराम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories