‘बिग बॉस 19’ में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है, जहां सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले उनसे मिलने आ रहे हैं। शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें शहबाज बदेशा के पिता की एंट्री ने घर का माहौल पूरी तरह बदल दिया।
शहबाज के पिता को देख चौंके कंटेस्टेंट्स
प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस सबसे पहले शहबाज के पिता का स्वागत करते हैं। इसके बाद वह अंदर आते ही बेटे को गले लगाते हैं और मज़ाक में कहते हैं, “वाह, यहां मेरा बेटा बर्तन साफ कर रहा है, झाड़ू लगा रहा है। क्या बात है!” उनके मज़ाकिया अंदाज़ पर अमाल मलिक तुरंत कहते हैं कि शहबाज पापा लग रहे हैं और उनके पिता बेटा। इस पर सभी ज़ोर से हंस पड़ते हैं।
“इसने कभी इज्जत दी ही नहीं” — शहबाज के पिता का मज़ाक
आगे वीडियो में शहबाज के पिता बताते हैं कि दोनों हमेशा दोस्तों की तरह रहे हैं। मज़ाक में वे कहते हैं, “क्योंकि शहबाज ने कभी पिता की तरह इज्जत दी ही नहीं।” इस टिप्पणी पर घर के सभी सदस्य हंसकर लोटपोट हो जाते हैं।
फिर तान्या मित्तल उन्हें ‘अंकल’ कहकर बुलाती हैं, जिस पर वे हंसते हुए जवाब देते हैं, “इतना भी बुड्ढा नहीं हूं कि अंकल कहो। अब आपसे बात नहीं होगी।” इसके बाद अशनूर, गौरव, अमाल, कुनिका समेत पूरा घर ठहाकों से गूंज उठता है।
बिग बॉस 19 में रोमांच जारी
बीते रविवार को इस हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ। फिलहाल शो में टॉप 9 कंटेस्टेंट्स बचे हैं—गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, अमाल मलिक, अशनूर कौर, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, मालती चाहर और शहबाज बदेशा।
आने वाले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते कौन सा कंटेस्टेंट घर से बेघर होता है।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
