कोरियोग्राफर और डांसर धनश्री वर्मा ने रियलिटी शो राइज एंड फॉल में अपने निजी जीवन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने पूर्व पति और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल संग विवाह और तलाक के अनुभव साझा किए, जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शादी के पहले साल में ही धोखा
शो के एक वायरल क्लिप में को-कंटेस्टेंट कुब्रा सैत ने पूछा कि कब एहसास हुआ कि रिश्ता नहीं चलेगा। इस पर धनश्री ने कहा—“पहले साल में ही, जब मैंने उन्हें दूसरे महीने में चीट करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।” उनके इस बयान ने दर्शकों और सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी।
सम्मान और जिम्मेदारी की बात
धनश्री ने बताया कि विवाह सिर्फ दो लोगों का नहीं बल्कि इज्जत और जिम्मेदारी का रिश्ता है। उन्होंने कहा—“सबके हाथ में अपनी इज्जत होती है और जब आप शादी में होते हैं तो आपके ऊपर दूसरे की इज्जत की भी जिम्मेदारी होती है। मैंने हमेशा सम्मानजनक व्यवहार किया, भले ही अंदर से बहुत कुछ कहना चाहती थी।”
ट्रोलिंग पर बयान
धनश्री ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर भी अपनी राय रखी। उनका कहना है—“अगर आप खुद को गुड लाइट में दिखाना चाहते हैं, तो अपने काम से दिखाइए, किसी को गिराकर नहीं।”
रिश्ता और करियर
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। कुछ ही समय बाद दोनों के बीच मतभेद की खबरें सामने आने लगीं। मार्च 2025 में दोनों का तलाक हो गया।
पेशेवर रूप से धनश्री वर्मा एक डेंटिस्ट, कोरियोग्राफर, डांसर और यूट्यूबर हैं। वे झलक दिखला जा 11 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं और यूट्यूब पर अपने डांस वीडियोज़ से लाखों लोगों के दिलों में जगह बना चुकी हैं।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
