• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    February 07, 2026

    तीन शादियों के बाद फिर बस सकता है घर, फैंस को आधिकारिक ऐलान का इंतज़ार

    हॉलीवुड एक्ट्रेस हैली बेरी लंबे समय से सिंगर और सॉन्गराइटर वैन हंट को डेट कर रही हैं। हाल ही में टीवी शो द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन में उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि वैन हंट ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था और उन्होंने इसके लिए हां भी कह दी है। हालांकि, शादी की तारीख को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि वह उनसे शादी जरूर करेंगी।

    अगर यह शादी होती है तो यह हैली बेरी की चौथी शादी होगी। इससे पहले वह बेसबॉल खिलाड़ी डेविड जस्टिस, सिंगर एरिक बेनेट और फ्रेंच एक्टर ओलिवियर मार्टिनेज से शादी कर चुकी हैं, जिनसे बाद में उनका तलाक हो गया था।

    करियर की बात करें तो हैली बेरी फिल्म मॉन्स्टर्स बॉल (2001) के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुकी हैं। इसके अलावा वह एक्स-मेन फ्रेंचाइजी में स्टॉर्म के किरदार, डाई अनदर डे (2002) और द कॉल (2013) जैसी फिल्मों के लिए भी जानी जाती हैं। फिलहाल उनकी निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई है और फैंस को उनकी शादी के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories