बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्म 'बागी 4' को लेकर खुश हैं। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने विवेक अग्निहोत्री की 'द बंगाल फाइल्स' से ज्यादा कमाई की है। रविवार, 7 सितंबर को टाइगर श्रॉफ ने मुंबई के बांद्रा स्थित गेयटी गैलेक्सी में फैंस को अपने कारनामे से हैरान कर दिया। यहां उन्होंने दर्शकों को हाउसफुल का बोर्ड दिखाया।
टाइगर ने उतारी टी-शर्ट
टाइगर श्रॉफ ने इसी मौके पर अपनी टी-शर्ट उतार दी और अपने बेहतरीन सिक्स-पैक एब्स दिखाए। टाइगर के टी-शर्ट उतारने पर फैंस उत्साह से चीख पड़े। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर ने चिल्लाते हुए फैंस की भीड़ में अपनी टी-शर्ट उपहार के तौर पर दे दी।
बॉक्स ऑफिस पर कर रही कमाई
'बागी 4' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म की कमाई घटी। दूसरे दिन फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन फिल्म ने 10 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इस तरह से इस फिल्म की तीन दिन की
कमाई 31.25 करोड़ रुपये हो गई है।
बॉक्स ऑफिस पर गिरावट के बावजूद, टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म दर्शकों का ध्यान खींच रही है।
फिल्म में संजय दत्त, श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा, उपेंद्र लिमये और शीबा आकाशदीप साबिर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
फिल्म से हटाए गए कई दृश्य
आपको बता दें कि सीबीएफसी ने 'बागी 4' के निर्माताओं से फिल्म से 23 दृश्य और श्रव्य दृश्यों को हटाने को कहा। इसमें गला काटने, हाथ काटने और तलवार से हत्या के हिंसक दृश्य थे। इसके साथ ही ईसा मसीह की मूर्ति वाले दृश्य को हटाने का निर्देश दिया गया। 'भांग', 'कंडोम' और गाली-गलौज वाले संवादों को म्यूट कर दिया गया या बदल दिया गया। 11 सेकंड का एक अत्यधिक हिंसा वाला दृश्य भी हटा दिया गया।
कब रिलीज हुईं बीगी की फिल्में
यह फिल्म 'बागी' श्रंखला की चौथी किस्त है। 'बागी' श्रंखला की सबसे पहली फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। इसका नाम 'बागी' था। इसके बाद 'बागी 2' 2018 में रिलीज हुई। 'बागी 3' 2020 में रिलीज हुई।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
