• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    February 02, 2026

    श्रिया पिलगांवकर का खास पोस्ट: अली फजल–पंकज त्रिपाठी स्टारर मिर्जापुर द फिल्म की शूटिंग पूरी

    एक्ट्रेस श्रिया पिलगांवकर ने फिल्म मिर्जापुर: द फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। फिल्म में वह एक बार फिर स्वीटी गुप्ता के किरदार में नजर आएंगी।

    रविवार को श्रिया ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें अली फजल, श्वेता त्रिपाठी और हर्षिता गौर समेत कास्ट और क्रू के सदस्य दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट के साथ श्रिया ने लिखा, “इट्स अ रैपअप। इस गैंग के साथ सेट पर हमेशा सबसे अच्छा समय बीतता है। एक बार फिर स्वीटी गुप्ता के किरदार को जीना बेहद खास रहा। यह फिल्म वाकई जबरदस्त होने वाली है।”

    ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ के बारे में
    यह लोकप्रिय क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज का फिल्म रूपांतरण है, जो उत्तर भारत के सत्ता संघर्ष और आपराधिक अंडरवर्ल्ड की कहानी को आगे बढ़ाता है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी कलीन भैया, अली फजल गुड्डू पंडित और दिव्येंदु मुन्ना त्रिपाठी के किरदार में नजर आएंगे। वहीं अभिषेक बनर्जी एक बार फिर कंपाउंडर की भूमिका दोहराते दिखेंगे।

    फिल्म के 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है, जिसे लेकर फैंस में पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories