बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) ने उन्हें 60.48 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में समन भेजा है। आज राज कुंद्रा का जन्मदिन भी है। उन्हें 15 सितंबर को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले राज कुंद्रा को 10 सितंबर को पेश होना था। हालांकि उन्होंने पेशी के लिए और वक्त मांगा।
लुक आउट सर्कुलर जारी
ईओडब्ल्यू ने राज कुंद्रा के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। इसके तहत वह देश छोड़कर नहीं जा सकते हैं।
ईओडब्ल्यू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के ऑडिटर को भी पूछताछ के लिए समन जारी किया गया है।
तीन बार किया जा चुका तलब
शेट्टी और कुंद्रा, दोनों को प्रारंभिक जांच के दौरान पहले तीन बार तलब किया गया था। दोनों ने कहा कि वह लंदन में रहते हैं इसलिए उन्होंने अपने वकील को भेज दिया था। इस पर ईओडब्ल्यू ने कहा कि वकील ने पूरी जानकारी नहीं दी। इसके बाद औपचारिक एफआईआर दर्ज की गई थी।
क्या है पूरा मामला?
बताते चलें कि कुंद्रा के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर का कहना है कि 2015 से 2023 के बीच उन्होंने 60.48 करोड़ रुपये शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में लगाए थे। उन्होंने इल्जाम लगया है कि शिल्पा और राज ने इस पैसे को कंपनी में लगाने के बजाए खुद खर्च कर लिए।
शिल्पा के वकील की दलील
शिकायतकर्ता दीपक कोठारी के वकील जैन श्रॉफ ने कहा कि उनके मुवक्किल ने सबूतों के साथ पैसे निवेश किए थे। कंपनी ने उन्हें गुमराह किया। इसके उलट शिल्पा शेट्टी के वकील प्रशांत पाटिल ने इल्जामों को खारिज किया है। उनका कहना है कि शिकायतकर्ता खुद कंपनी में पार्टनर थे। उनके बेटे को डायरेक्टर बनाया गया था। अगर कंपनी को फायदा होता तो दोनों में बांटा जाता।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
