शाहरुख खान के ‘मन्नत’ जैसे आलीशान बंगले को देखने और उसमें कदम रखने की ख्वाहिश हर फैन की होती है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि शाहरुख की इस मशहूर बंगले से जुड़ी कहानी की शुरुआत साल 1997 में हुई थी, जब वे फिल्म ‘यस बॉस’ की शूटिंग के दौरान पहली बार इस घर से गुज़रे थे। उस समय शाहरुख ने मज़ाक में कहा था— “एक दिन ये मेरा होगा।” किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह बात एक दिन सच हो जाएगी।
कैसे पड़ा पहली बार शाहरुख की नजर?
‘यस बॉस’ के गाने ‘चांद तारे तोड़ लाऊं’ की शूटिंग बांद्रा के बैंडस्टैंड पर हो रही थी। सामने समुद्र और किनारे एक बेहद खूबसूरत पुराना बंगला था। शाहरुख ने उस बंगले की ओर इशारा करते हुए जूही चावला और निर्देशक अजीज मिर्ज़ा से कहा कि वे एक दिन इसे जरूर खरीदेंगे।
दिल्ली की यादें और बड़ा बंगला लेने का सपना
एक इंटरव्यू में शाहरुख ने बताया था कि वे दिल्ली में पले-बढ़े और वहां उनका घर एक बंगले जैसा था। मुंबई आने के बाद भी वे चाहते थे कि उनका घर बड़ा, खुला और दिल्ली वाले घर जैसा हो। ‘मन्नत’ को देखकर उन्हें लगा कि यह वही जगह है जिसे वह ढूंढ रहे थे।
जन्नत से मन्नत तक
शाहरुख और गौरी ने यह बंगला साल 2001 में खरीदा। उस समय इसका नाम ‘जन्नत’ था। बाद में 2005 में शाहरुख ने इसका नाम बदलकर ‘मन्नत’ रखा, क्योंकि यह घर उनके मन की इच्छा पूरी होने का प्रतीक बन गया था।
वर्कफ्रंट
शाहरुख अब अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम भूमिका निभा रही हैं। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित यह फिल्म 2026 के अंत में रिलीज हो सकती है। फिल्म में अभिषेक बच्चन भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आ सकते हैं।
‘यस बॉस’ के बारे में
अजीज मिर्जा द्वारा निर्देशित ‘यस बॉस’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान, जूही चावला और आदित्य पंचोली मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म माइकल जे. फॉक्स की ‘For Love or Money’ से प्रेरित मानी जाती है।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
