• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 02, 2025

    सैयारा ने 2025 में दिखाया कि कंटेंट ही है सच्चा किंग – इमोशन, म्यूजिक और न्यू स्टार्स ने जीता दिल...

    साल 2025 आधा से ज्यादा बीत चुका है। इस दौरान बॉलीवुड की कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। इनमें से कुछ ने बॉक्स ऑफि पर तहलका मचा दिया, तो कुछ बड़ी फिल्में औंधे मुंह बॉक्स ऑफिस पर गिरीं। अब अगर बात करें 2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की, तो इस फेहरिस्त में कई ऐसी फिल्में हैं जिनका बजट 50 करोड़ से भी कम है। इस साल आई फिल्मों की कमाई को लेकर ने फिल्म विश्लेषकों से भी बात की। जानते हैं क्या है उनका कहना है और इस साल अब तक कैसा रहा बॉलीवुड का हाल

    यादगार रहा 2025
    2025 बॉलीवुड के लिए यादगार साल साबित हुआ। इस साल कई फिल्में इतनी सफल रहीं कि यह साफ हो गया कि अब सिर्फ बड़े कलाकारों और भारी बजट वाली फिल्में ही ब्लॉकबस्टर नहीं बनतीं। छोटे बजट और नए कलाकारों वाली फिल्में भी दर्शकों के बीच धमाल मचा सकती हैं।

    ‘सैयारा’ ने किया बड़ा धमाका
    इसी कड़ी में 'सैयारा' ने बड़ा धमाका किया। यह फिल्म इस साल दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन चुकी है। दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 570 करोड़ रपये हो चुकी है। वहीं देशभर में इस फिल्म ने 328 करोड़ रुपये कमा लिए। इस फेहरिस्त में पहले नंबर पर ‘छावा’ बनी हुई है। इस फिल्म ने इस साल दुनियाभर में कुल 797.34 करोड़ रुपए कमाए और सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।

    ‘महावतार नरसिम्हा’ और ‘रेड 2’ भी कम नहीं: विषेक चौहान
    मर उजाला से खास बातचीत में, फिल्म एग्जिबिटर और ट्रेड एक्सपर्ट विषेक चौहान ने कहा कि ‘सैयारा’ की सफलता अकेली कहानी नहीं है। इसी साल ‘महावतार नरसिम्हा’ और 'रेड 2' जैसी छोटे बजट की फिल्मों ने भी साबित किया कि अब पब्लिक सिर्फ बड़े स्टार्स या भारी बजट वाली फिल्में नहीं देखती। वे अच्छी कहानी, नया अनुभव और भावनाओं से भरी फिल्में पसंद करते हैं। थोड़े अलग हीरो पसंद करते हैं। 'सैयारा' में हीरो नया था, लेकिन ऑडियंस ने इसे बहुत पसंद किया।

    किसी को नहीं लगा था यह फिल्म चलेगी: तरण आदर्श
    इस मामले पर  बात करते हुए ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कहा कि ‘सैयारा’ ने गेम ही बदल दिया है। यह नए कलाकारों वाली सबसे बड़ी ओपनर और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 300 करोड़ का आंकड़ा पार करना इस तरह की फिल्म के लिए पहले कभी नहीं हुआ। रिलीज से पहले कई लोगों को नहीं लगा था कि यह फिल्म चलेगी। लेकिन बॉक्स ऑफिस खुद बोलता है। इससे साफ है कि जब कहानी मजबूत हो और दिल को छू ले, तो बजट बड़ा होना जरूरी नहीं।

    Tags :
    Share :

    Top Stories