निर्माता-निर्देशक और अभिनेता सोहेल खान ने बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने को लेकर लोगों से अपील की है। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक अधिकारियों से माफी भी मांगी। सोहेल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह खुद बिना हेलमेट के बाइक चलाते नजर आ रहे हैं, लेकिन इसके साथ उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हेलमेट न पहनना किसी भी हाल में सही नहीं है।
सोहेल खान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि वह सभी बाइक राइडर्स से अनुरोध करते हैं कि वे हमेशा हेलमेट पहनें। उन्होंने बताया कि उन्हें बंद जगहों से डर लगता है, जिसकी वजह से वह कभी-कभी हेलमेट नहीं पहन पाते, लेकिन यह कोई बहाना नहीं है। उन्होंने कहा कि बाइक चलाना बचपन से ही उनका जुनून रहा है और उन्होंने इसकी शुरुआत बीएमएक्स साइकिल से की थी।
एक्टर ने आगे बताया कि वह जोखिम कम करने के लिए अक्सर देर रात बाइक चलाते हैं, जब सड़कों पर ट्रैफिक कम होता है। इसके अलावा वह धीमी गति से बाइक चलाते हैं और उनकी कार भी पीछे रहती है। सोहेल ने यह भी कहा कि वह अपने क्लॉस्ट्रोफोबिया पर काबू पाने की कोशिश करेंगे और आगे से नियमित रूप से हेलमेट पहनेंगे।
अपने पोस्ट में सोहेल खान ने ट्रैफिक अधिकारियों से तहे दिल से माफी मांगते हुए भरोसा दिलाया कि वह आगे सभी नियमों का पालन करेंगे। उन्होंने उन सभी बाइकर्स की सराहना की जो असुविधा के बावजूद हमेशा हेलमेट पहनते हैं। पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा कि सुरक्षा सबसे जरूरी है और “सावधानी बेहतर है।”
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोहेल खान हाल ही में सलीम-जावेद पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘एंग्री यंग मैन’ में नजर आए थे। फिल्मों में वह आखिरी बार साल 2019 में आई ‘दबंग 3’ में अतिथि भूमिका में दिखाई दिए थे और लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
