मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की मौत मामला एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बीच, एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि दिशा सालियान के पिता अपनी बेटी के लिए न्याय मांगने कोर्ट गए हैं और कोर्ट का फैसला सभी को मानना होगा। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि उन्हें लगता है इस मामले का शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे से कोई लेना-देना नहीं है।
रोहित पवार ने कहा कि अगर यह मामला कोर्ट में है, तो दिशा के परिवार को वहां से न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चार साल पहले सुशांत सिंह की आत्महत्या के बाद इस मुद्दे पर जमकर राजनीति हुई थी। उस वक्त बिहार में चुनाव थे और 'जस्टिस फॉर सुशांत' के पोस्टर लगाकर पार्टियों ने इसे भुनाने की कोशिश की।
रोहित ने तंज कसा, "चुनाव खत्म होते ही सब सुशांत को भूल गए। अब चार साल बाद फिर से इस मामले को उठाया जा रहा है।" उनका इशारा बिहार के आगामी चुनावों की ओर था।
रोहित ने भाजपा और आरएसएस पर पुराने मुद्दों को उठाकर लोगों का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाल ही में औरंगजेब का मुद्दा नहीं चला और आरएसएस ने भी उससे दूरी बना ली। अब अगर सुशांत और दिशा के मामले को लेकर राजनीति होगी, तो लोगों के सामने बीजेपी का असली चेहरा सामने आएगा।
रोहित ने कहा, "भाजपा और उसके संगठन ऐसे मुद्दों को आगे लाते हैं, लेकिन जनता इससे तंग आ चुकी है।"
रोहित ने लोगों की भावनाओं को भी सामने रखा। उन्होंने कहा, "आम लोगों को इन पुराने मामलों से कोई मतलब नहीं। लोग चाहते हैं कि सरकार रोजगार, महंगाई और परिवार की मुश्किलों पर ध्यान दे।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
