पवन कल्याण की हालिया रिलीज फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग के बाद फिल्म ने पहले ही हफ्ते में 160 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया। फिल्म की सफलता के साथ ही अब इसके सीक्वल और प्रीक्वल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। खुद पवन कल्याण ने फैंस को इस बारे में जानकारी दी है, जिससे दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया है।
कहानी पहले नहीं आई थी समझ
फिल्म की सक्सेस पार्टी में पवन कल्याण ने बताया कि शुरुआत में उन्हें ‘ओजी’ की कहानी पूरी तरह समझ नहीं आई थी। उन्होंने कहा—
“सुजीत ने मुझसे कहा था कि तुम जापानी पोशाक में गैंगस्टर बनोगे, हाथ में तलवार और बंदूक होगी। उस वक्त मुझे कहानी क्लियर नहीं थी। लेकिन जब मैंने अपने बेटे को खुशी-खुशी कहानी पढ़ते देखा तो समझ गया कि यह नई पीढ़ी के लिए कितनी प्रासंगिक है।”
सीक्वल और प्रीक्वल पर काम
पवन कल्याण ने साफ किया कि ‘ओजी’ की सफलता ने उन्हें दोबारा फिल्मों की ओर लौटने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा—
“यह फिल्म युवाओं की पसंद है। इसलिए मैंने मेकर्स से कहा कि हमें इसका सीक्वल और प्रीक्वल जरूर बनाना चाहिए। जो भी वक्त मेरे पास है, उसमें मैं ओजी की दुनिया को आगे ले जाना चाहता हूं।”
साहो और ओजी का कनेक्शन
फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया है, जिन्होंने प्रभास स्टारर ‘साहो’ भी बनाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुजीत आगे चलकर ‘साहो’ और ‘ओजी’ को मिलाकर एक बड़ा सिनेमैटिक यूनिवर्स तैयार करने वाले हैं।
बॉक्स ऑफिस पर धमाल
पवन कल्याण और इमरान हाशमी की जोड़ी वाली इस फिल्म ने सिर्फ सात दिनों में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 160 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
