बॉलीवुड स्टार भाई-बहन सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की आपस में खूब बनती है। दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा पल बिताते हैं और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। हाल ही में दोनों ने डिजाइनर अभिनव मिश्रा के लिए रैंप वॉक किया। डिजाइनर ने बेहतरीन ड्रेस लॉन्च की। सारा और इब्राहिम ने अपनी चंचलता के साथ दोस्ती का तड़का लगाया और रैंप वॉक के मौके पर लोगों का ध्यान खींचा।
इिब्राहिम और सारा की ड्रेस
शो के लिए इब्राहिम अली खान ने कतान सिल्क से बनी एक शाही शेरवानी चुनी, जिस पर शीशे का काम, रेशम और जरी की बारीक कढ़ाई थी। 'सरजमीं' स्टार की इस पोशाक में एक राजसी आभा झलक रही थी।
दूसरी ओर, सारा अली खान ने शाही ड्रेस चुनी। इस पर खास शीशे का काम, जरी और रेशम से हाथ से कढ़ाई की गई थी। झिलमिलाते क्रिस्टल से इस ड्रेस को और भी निखारा गया था।
पहली बार साथ में किया रैंप वॉक
इब्राहिम और सारा पहली बार साथ-साथ चले, जिससे उनकी स्वाभाविक केमिस्ट्री की झलक मिली और उन्होंने शो के लिए एकदम सही माहौल तैयार किया।
यह शो शनिवार, 4 अक्तूबर को दिल्ली के छतरपुर स्थित संस्कृति ग्रीन्स के हरे-भरे बगीचे में आयोजित किया गया।
सारा अली खान का काम
सारा अली खान हाल ही में फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आई थीं। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा और पंकज त्रिपाठी थे। सारा जल्द ही फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का हिस्सा होंगी।
इब्राहिम अली खान का काम
हाल ही में इब्राहिम अली खान फिल्म 'सरजमीं' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन थे। वह जल्द ही फिल्म 'दिलेर' का हिस्सा होंगे।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
