• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 21, 2025

    सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की रफ्तार हुई धीमी, 19वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई में आई गिरावट

    वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी वाली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अब फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शुरुआती हफ्ते में दर्शकों की उत्सुकता तो देखने को मिली, लेकिन तीसरे हफ्ते तक आते-आते फिल्म की रफ्तार थमने लगी है।  पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 41.1 करोड़ रुपये, जबकि दूसरे हफ्ते में यह घटकर 14 करोड़ रुपये रह गया। अब 19वें दिन फिल्म ने केवल 46 लाख रुपये की कमाई की है। इस तरह अब तक फिल्म की कुल कमाई 58.96 करोड़ रुपये पहुंची है।  सूत्रों के मुताबिक, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का कुल बजट लगभग 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि यह अपना बजट निकाल पाएगी या नहीं।  वहीं, फिल्म की कमाई पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ का असर भी साफ देखा जा सकता है। इसी समय रिलीज हुई इस फिल्म ने 19वें दिन 11.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया और अब तक इसका कुल कलेक्शन 523.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।  शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के साथ रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और मेंटर डिसाइपल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories