शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लेकर बड़ा कानूनी अपडेट सामने आया है। आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े को इस सीरीज के खिलाफ मुंबई में मानहानि का मुकदमा दायर करने की अनुमति मिल गई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को यह अहम आदेश दिया।
दरअसल, समीर वानखेड़े ने आरोप लगाया है कि सीरीज के एक सीन में उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने वाला किरदार दिखाया गया है। इसी को लेकर उन्होंने पहले दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि, 29 जनवरी को कोर्ट ने क्षेत्राधिकार का हवाला देते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी थी।
मंगलवार को हुई सुनवाई में जस्टिस विकास महाजन की बेंच ने वानखेड़े की उस अर्जी को मंजूरी दे दी, जिसमें उन्होंने मामले को मुंबई की सक्षम अदालत में ले जाने की अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने साफ कहा कि इस मामले में दिल्ली की अदालत का अधिकार क्षेत्र नहीं बनता, लेकिन वानखेड़े मुंबई की सिटी सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर कर सकते हैं।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कोर्ट ने दोनों पक्षों को 12 फरवरी को मुंबई की अदालत में पेश होने के निर्देश दिए हैं। इसी दिन समीर वानखेड़े मानहानि का केस दाखिल करेंगे।
समीर वानखेड़े का आरोप है कि रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही इस सीरीज के पहले एपिसोड में दिखाया गया एक किरदार उनके व्यक्तित्व से मिलता-जुलता है। उनका कहना है कि उस किरदार का लुक, व्यवहार और तौर-तरीके उन्हें बदनाम करने की कोशिश हैं और यह कथित तौर पर आर्यन खान ड्रग्स केस से जुड़ी घटनाओं से प्रेरित है।
वानखेड़े ने अदालत से मांग की है कि ऐसे सीन हटाए जाएं या उन पर रोक लगाई जाए, क्योंकि इससे उनकी छवि और प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
