काला हिरण शिकार मामले पर बनेगी फिल्म, जारी हुआ ‘काला हिरण’ का पोस्टर
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़े चर्चित काला हिरण शिकार मामले पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण’ का पोस्टर शुक्रवार को जारी कर दिया गया। फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर 20 जून को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद को सिनेमाई रूप में पेश किया जाएगा।
फिल्म के निर्माता अमित जानी ने बताया कि कहानी 1998 के कांकाणी काला हिरण शिकार मामले, उससे जुड़े कोर्टरूम ड्रामा, सलमान खान की गिरफ्तारी, कानूनी लड़ाई और लॉरेंस बिश्नोई के साथ विवाद पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के संभल, मुरादाबाद समेत कई शहरों में की गई है।
पोस्टर के अनुसार फिल्म का निर्देशन भारत एस. श्रीनेत कर रहे हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि फिल्म में मुख्य भूमिका कौन निभा रहा है। पोस्टर में नजर आ रहा अभिनेता भी नया चेहरा बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि 1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान जोधपुर के कांकाणी गांव में काला हिरण शिकार का मामला सामने आया था। इस मामले में सलमान खान के अलावा सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम का नाम भी शामिल हुआ था। वर्ष 2018 में सलमान खान को मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई थी, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई। फिलहाल मामला राजस्थान हाईकोर्ट में लंबित है।
लॉरेंस बिश्नोई कई बार सार्वजनिक रूप से काला हिरण शिकार मामले को लेकर सलमान खान के प्रति नाराजगी जाहिर कर चुका है। वहीं, 2024 में सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी लॉरेंस गैंग से जुड़े लोगों ने ली थी।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
मुंह में छाले होने पर न करें नजरअंदाज, ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
- Author
- May 30, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
