• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    February 07, 2026

    सेल्फी और धक्का-मुक्की से नाराज़ हुए शाहिद कपूर, बीच कार्यक्रम से ही निकल गए

    शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और दोनों कलाकार इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। शुक्रवार को मुंबई में फिल्म के नए गाने ‘पान की दुकान’ के लॉन्च इवेंट के दौरान अचानक हंगामा हो गया।

    इवेंट में बातचीत के दौरान शाहिद कपूर ने कुछ फैंस को अपने साथ डांस करने के लिए स्टेज पर बुलाया, लेकिन हालात तब बिगड़ गए जब बुलाए गए लोगों के अलावा कई अन्य फैंस भी स्टेज पर चढ़ आए। बढ़ती भीड़ के कारण शाहिद कपूर चारों ओर से घिर गए, जिसके बाद स्थिति संभालने के लिए सिक्योरिटी को हस्तक्षेप करना पड़ा और अभिनेता को कुछ समय के लिए स्टेज छोड़ना पड़ा।

    मामला शांत होने के बाद शाहिद कपूर दोबारा स्टेज पर लौटे, गाने पर डांस किया और इवेंट को पूरा किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका प्यार कमाल का है।

    एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, विक्रांत मैसी और फरीदा जलाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

    Tags :
    Share :

    Top Stories