रणबीर कपूर की ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल तमाम आलोचनाओं के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही थी। फिल्म के आखिर में ही इसके दूसरे पार्ट एनिमल पार्क की घोषणा कर दी गई थी। तभी से दर्शक इस फिल्म से जुड़ी हर नई जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। अब ‘एनिमल पार्क’ को लेकर कास्ट से जुड़ा एक अहम अपडेट सामने आया है।
‘एनिमल’ में रणबीर कपूर की बड़ी बहन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सलोनी बत्रा ने कंफर्म किया है कि वह फिल्म के दूसरे पार्ट का भी हिस्सा होंगी। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सलोनी बत्रा ने बताया कि वह ‘एनिमल पार्क’ में जरूर नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि ‘एनिमल’ को दर्शकों से जो प्यार मिला, उसके बाद मेकर्स इस फ्रेंचाइजी को और आगे ले जाना चाहते हैं और दर्शकों को एक बार फिर दमदार एंटरटेनमेंट देने की तैयारी में हैं।
सलोनी बत्रा ने यह भी कहा कि इस तरह की फिल्में बॉक्स ऑफिस के लिए फायदेमंद होती हैं और कलाकारों के लिए भी बेहतर मौके लेकर आती हैं। उन्होंने अपने करियर को लेकर कहा कि इंडस्ट्री में उनका सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन इन अनुभवों ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है। मुंबई आकर उन्हें अपने जीवन का मकसद समझ आया और अब वह आगे बढ़ते रहने पर भरोसा रखती हैं।
गौरतलब है कि ‘एनिमल पार्क’ में एक बार फिर रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट और बाकी कास्ट को लेकर अभी मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
