सोशल मीडिया पर शबाना आजमी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह रेखा, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन के साथ 'कैसी पहेली जिंदगानी' गाने पर झूमती हुई नजर आ रही हैं। यह वीडियो शबाना आजमी के जन्मदिन का है। वीडियो पर कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
शबाना आजमी के जन्मदिन पर पहुंचे सितारे
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी 75 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने 18 सितंबर को धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया। उनका जन्मदिन मनाने के लिए ऋतिक रोशन, सबा आजाद, सोनू निगम और करण जौहर जैसे सितारे पहुंचे। सब ने शबाना को जन्मदिन की बधाई दी और पार्टी की।
रेखा, माधुरी ने किया डांस
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शबाना आजमी, रेखा के साथ झूम रही हैं। उनके हाथ में माइक है, वह उसमें गाना गा रही हैं। रेखा ने माधुरी के साथ कई स्टेप डांस किए। इस दौरान उर्मिला ने अपने मूव दिखाए। माधुरी ने भी शबाना आजमी के साथ कदम से कदम मिलाया। ये सितारे जब डांस कर रहे थे, तब उनके आस-पास खड़े लोग खूब तालियां बजा रहे थे और उनका उत्साह बढ़ा रहे थे।
यूजर्स को पसंद आ रहा वीडियो
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'एक ही फ्रेम में कई महान हस्तियां।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'रेखा के जैसा कोई नहीं हो सकता।' एक और यूजर ने कहा 'सबको एक साथ देखकर सुकून मिल गया।' एक और यूजर ने लिखा 'हे भगवान क्या बेहतरीन नजारा है।'
फराह खान ने दी बधाई
कोरियोग्राफर फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शबाना आजमी ने पति जावेद अख्तर के साथ बेहतरीन डांस किया है। फराह ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा 'इस तरह से आप 75 साल की हो गईं। शबाना आजमी आपको जन्मदिन की मुबारकबाद। आप और जावेद अख्तर इसी तरह जवां रहें।' काम की बात करें तो शबाना आजमी को आखिरी बार फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
