• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 07, 2026

    राजा शिवाजी ने छठे दिन मचाया धमाल, भूत बंगला और एक दिन की कमाई में गिरावट

    सिनेमाघरों में इस वक्त कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। Raja Shivaji, Ek Din, Bhoot Bangla और Dhurandhar 2 समेत कई फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की कोशिश कर रही हैं। वहीं हॉलीवुड फिल्में Michael और The Devil Wears Prada 2 भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रितेश देशमुख स्टारर ‘राजा शिवाजी’ ने छठे दिन 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म का कुल कलेक्शन 48.67 करोड़ रुपये पहुंच गया है। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित यह फिल्म मराठी के साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज हुई है।

    वहीं आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। फिल्म ने छठे दिन महज 21 लाख रुपये कमाए, जबकि पांचवें दिन इसका कलेक्शन 25 लाख रुपये था। फिल्म की कुल कमाई अब तक 3.36 करोड़ रुपये ही हो पाई है।

    अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 20वें दिन 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 148.25 करोड़ रुपये हो गया है। दूसरी ओर ‘धुरंधर 2’ ने 49वें दिन 62 लाख रुपये की कमाई के साथ कुल 1,140.17 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है।

    हॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ ने छठे दिन 1.25 करोड़ रुपये कमाए हैं और इसका कुल कलेक्शन 17.05 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं फिल्म ‘माइकल’ ने 13वें दिन 1.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म की कुल कमाई अब 42.75 करोड़ रुपये हो चुकी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories