साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ का ट्रेलर आज यानी 21 सितंबर को रिलीज हो जाएगा। पहले फिल्म के ट्रेलर को सुबह 10 बजकर 8 मिनट पर रिलीज किया जाना था लेकिन अब मेकर्स ने इसे लेकर फैंस को नया अपडेट जारी किया है। मेकर्स ने जानकारी दी है कि फिल्म ओजी का ट्रेलर अब शाम को कॉन्सर्ट के दौरान ही लॉन्च किया जाएगा।
मेकर्स ने शेयर किया अपडेट
डीवीवी एंटरटेनमेंट की ओर से एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा गया है- ओजी का ट्रेलर आज ओजी के कॉन्सर्ट इवेंट के दौरान रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा एक और पोस्ट में लिखा गया- सोचिए 40,000 लोग ओजी ओजी ओजी चिल्लाएंगे एलबी स्टेडियम में।
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो पवन कल्याण के साथ प्रियंका अरुलमोहन फीमेल लीड में हैं, जबकि एंटैगनिस्ट की भूमिका में इमरान हाशमी नजर आएंगे। इसके अलावा श्रीया रेड्डी, प्रकाश राज, अर्जुन दास और शाम जैसी प्रमुख भूमिकाओं में कलाकार हैं। संगीत की रचना थमन ने की है, जबकि डीवीवी एंटरटेनमेंट बैनर के तहत डीवीवी दानय्या और कल्याण दास इस प्रोजेक्ट के निर्माता हैं। फिल्म की कहानी को पीरियड गैंगस्टर ड्रामा के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इसके किरदार और सेटअप दर्शकों को एक बड़े और ग्रिटी अनुभव की ओर ले जाएंगे।
ट्रेलर को लेकर काफी उत्साहित हैं फैंस
फैंस का उत्साह सोशल मीडिया पर चरम पर है। हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि ट्रेलर में पवन कल्याण के किरदार की गहराई और उनके एक्शन का अंदाज कैसा होगा। निर्देशक सुजीथ की कहानी और उनके विज़ुअल स्टाइल को देखकर यह तय होगा कि फिल्म के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी होगी।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
