अभिनेता परेश रावल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही यह विवादों में घिर गई है। इस बीच परेश रावल ने फिल्म पर उठे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यह मूवी कई अनकही कहानियों को सामने लाने का काम कर रही है।
‘सच्चाई सामने आ गई है’
एएनआई से बातचीत में परेश रावल ने कहा, “यह फिल्म वास्तुकला और ताज के परिवर्तन के बारे में है, जिसे किसी ऐसे व्यक्ति से उधार लिया गया था जिसने किसी और का महल उधार लिया था। इसमें लगा समय, कुछ धारणाएं और गलतफहमियां जिनके कारण लगभग 22,000 लोगों के हाथ काट दिए गए — ये सब अब सामने आ गए हैं। सच्चाई सामने आ गई है।”
विवाद पर बोले परेश रावल
अभिनेता ने आगे कहा कि समाज की नाजुक मानसिकता और ताने-बाने पर ऐसे विवाद असर डालते हैं। “कुछ विषय ऐसे होते हैं जो विवाद पैदा करते हैं। यह एक ऐतिहासिक घटना है, जिसका जिक्र 16वीं शताब्दी की कई किताबों में है। समय के साथ चीजों के अर्थ बदलते हैं, और हम दर्शकों के लिए एक स्वस्थ बहस लेकर आ रहे हैं।”
फिल्म 31 अक्तूबर को रिलीज होगी
तुषार अमरीश गोयल द्वारा निर्देशित और सुरेश झा के प्रोडक्शन में बनी ‘द ताज स्टोरी’ 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में परेश रावल के साथ जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, नमित दास और स्नेहा वाघ जैसे कलाकार नजर आएंगे।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
