मिस यूनिवर्स रह चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन आज अपने पहले प्यार का जन्मदिन मना रही हैं। ये पहला प्यार कोई और नहीं बल्कि उनकी बड़ी बेटी रेनी सेन है। आज रेनी के जन्मदिन पर सुष्मिता ने बड़े ही खास अंदाज में बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस ने बेटी को अपना पहला प्यार बताते हुए सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा नोट भी साझा किया है।
बेटी पर है सुष्मिता को गर्व
सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर रेनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में सुष्मिता ने रेनी की बचपन से लेकर अभी तक की कई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में रेनी कभी अपनी मां के साथ तो कभी अपनी बहन के साथ नजर आ रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए सुष्मिता ने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है।
बेटी रेनी को अपना पहला प्यार बताते हुए सुष्मिता ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरा पहला प्यार। तुम ईश्वर का सबसे प्यारा तोहफा हो, जिसने मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। तुम्हे वो ही प्यार मिले, जो तुम सब पर बरसाती हो। तुम्हारे सभी सपने पूरे हों। यह तुम्हारा साल है मेरी शोना। मुझे तुम पर हमेशा गर्व रहेगा। हमेशा जीत हासिल करो। यह पार्टी टाइम है। तुम मेरी सबसे अच्छी बच्ची और अब तक की सबसे अच्छी दीदी हो।’
सुष्मिता ने दो बेटियों को लिया है गोद
सुष्मिता सेन एक सिंगल पेरेंट हैं। उन्होंने दो बेटियों को गोद लिया है। साल 2000 में उन्होंने रेनी को गोद लिया था। जबकि साल 2010 में अलीशा उनके परिवार का हिस्सा बनी हैं। आज रेनी अपना जन्मदिन मना रही हैं। अभी लगभग एक हफ्ते पहले ही सुष्मिता की छोटी बेटी अलीशा का जन्मदिन था। तब भी सुष्मिता ने एक प्यारा सा नोट लिखा था।
‘आर्या 3’ में नजर आई थीं सुष्मिता
वर्कफ्रंट की बात करें तो सुष्मिता सेन आखिरी बार साल 2024 में आई उनकी वेब सीरीज ‘आर्या 3’ में नजर आई थीं। यह एक पॉपुलर सीरीज है, जिसके तीन पार्ट आए हैं।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
