ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘होमबाउंड’ ने ऑस्कर 2026 की दौड़ में बड़ी सफलता हासिल की है। नीरज घेवान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी की शॉर्टलिस्ट में शामिल किया गया है। भारत की आधिकारिक एंट्री रही ‘होमबाउंड’ अब टॉप 15 फिल्मों में जगह बना चुकी है, जिनमें से सिर्फ 5 फिल्मों को फाइनल नॉमिनेशन मिलेगा।
मंगलवार को द एकेडमी द्वारा जारी की गई 12 कैटेगरी की शॉर्टलिस्ट में ‘होमबाउंड’ का नाम सामने आते ही भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ गई। अब यह फिल्म ऑस्कर के और करीब पहुंच गई है। फाइनल नॉमिनेशन की घोषणा 22 जनवरी को की जाएगी।
फिल्म के निर्माता करण जौहर ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि कान्स फिल्म फेस्टिवल से लेकर ऑस्कर शॉर्टलिस्ट तक का सफर उनके करियर के सबसे खास पलों में से एक है। उन्होंने निर्देशक नीरज घेवान, पूरी कास्ट और टीम को बधाई दी।
निर्देशक नीरज घेवान ने कहा कि ‘होमबाउंड’ को दुनियाभर से मिला प्यार इसकी सबसे बड़ी ताकत है। उनके अनुसार यह फिल्म उन युवाओं की कहानी है, जो सामाजिक और सिस्टम से जुड़ी चुनौतियों के बीच अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करते हैं।
फिल्म दो दोस्तों शोएब और चंदन की कहानी पर आधारित है, जो पुलिस अफसर बनने का सपना देखते हैं, लेकिन सामाजिक भेदभाव और आर्थिक दबाव उनके रास्ते में बड़ी रुकावट बनते हैं। ‘होमबाउंड’ का वर्ल्ड प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ था और इसे टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी सराहा गया। फिलहाल यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
