दक्षिण और हिंदी सिनेमा के बड़े प्रोजेक्ट्स में शामिल फिल्म टॉक्सिक लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में यश, नयनतारा और कियारा आडवाणी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं। अब मेकर्स ने फिल्म से कियारा आडवाणी का पहला लुक जारी कर दिया है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।
रोते हुए नजर आईं कियारा आडवाणी
फिल्म के लीड एक्टर यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कियारा आडवाणी का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में कियारा रैंप पर वॉक करती नजर आ रही हैं। उन्होंने ऑफ-शोल्डर हाई स्लिट गाउन पहना हुआ है। रैंप वॉक के दौरान कियारा की आंखों में आंसू हैं और चेहरे पर भावुकता साफ झलक रही है, जबकि उनके पीछे जश्न का माहौल दिखाई दे रहा है।
पोस्ट शेयर करते हुए यश ने कैप्शन में लिखा— “टॉक्सिक: फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में नादिया के रूप में कियारा आडवाणी।” इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।
यूजर्स को खूब पसंद आया पहला लुक
कियारा आडवाणी के इस अलग और इमोशनल अवतार पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अब टीज़र का इंतजार है।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “ओह माय गॉड।”
एक अन्य यूजर ने लिखा, “क्रेजी बॉस और नादिया।” कई फैंस ने इसे “भारत की सबसे बड़ी फिल्म” तक बता दिया है।
फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी
फिल्म ‘टॉक्सिक: फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की लेखन और प्रोडक्शन टीम में खुद यश भी शामिल हैं। इससे पहले मार्च 2025 में फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें यश दमदार लुक में नजर आए थे। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
