आज दशहरा के मौके पर साउथ सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वाली नयनतारा ने अपनी नई फिल्म ‘महाशक्ति’ (मुक्ति अम्मन 2) का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। इस पोस्टर में नयनतारा देवी मां के रूप में नजर आ रही हैं।
नयनतारा ने इंस्टाग्राम पर किया साझा
नयनतारा ने फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसे कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। हिंदी दर्शकों के लिए फिल्म को ‘महाशक्ति’ नाम दिया गया है। पोस्टर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा– “उसकी दिव्य कृपा बनी रहे। सुंदर सी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं।” इसके साथ ही मेकर्स ने दशहरा की शुभकामनाएं भी दीं।
देवी मां के रूप में दमदार लुक
पोस्टर में नयनतारा देवी मां के गेटअप में सिर पर मुकुट, हाथों में त्रिशूल और हरे रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। उनका यह लुक बेहद शक्तिशाली और प्रभावशाली है। पोस्टर की बैकग्राउंड में देवी मां की कई छोटी-छोटी मूर्तियां भी दिखाई दे रही हैं, जिससे यह आभास होता है कि वह किसी मंदिर के पास बैठी हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट और बाकी कास्ट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
वर्कफ्रंट पर नयनतारा
नयनतारा पिछली बार नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द टेस्ट’ में आर माधवन और सिद्धार्थ के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘रक्कई’ इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। नयनतारा ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ से बॉलीवुड डेब्यू भी किया था।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
