‘मस्ती’ सीरीज की सभी फिल्मों में नजर आए आफताब शिवदासानी इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘मस्ती 4’ के प्रमोशन में जुटे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर के कई दिलचस्प अनुभव साझा किए। इसी दौरान उन्होंने बताया कि शूटिंग के समय उनकी नई कार अचानक गायब हो गई थी—और इसके पीछे उनके ही दो को-एक्टर्स का हाथ था।
सेट की पार्किंग से गायब मिली आफताब की कार
मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में आफताब, रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय ने फिल्म के दौरान हुई कई शरारतों पर खुलकर बात की। रितेश ने बताया कि उन्होंने और विवेक ने मिलकर आफताब की नई कार सेट से छिपा दी थी।
उन्होंने किसी तरह आफताब की कार की चाबी हासिल की और कार को पार्किंग से हटाकर दूसरी गली में ले जाकर खड़ा कर दिया। बाद में चाबी वापस उसी जगह रख दी।
शूटिंग खत्म होने पर जब आफताब कार तक पहुंचे, तो उन्हें पार्किंग में कार ही नहीं मिली। घबराए आफताब बाद में जान पाए कि यह सब रितेश और विवेक का प्रैंक था। आफताब ने हंसते हुए कहा कि उस समय वह दोनों पर भड़क गए थे, लेकिन बाद में उन्होंने भी कई बार दोनों से प्रैंक का बदला लिया।
कब रिलीज होगी ‘मستی 4’ ?
फिल्म ‘मस्ती 4’ का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। यह फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
थिएटर्स में इसकी भिड़ंत फरहान अख्तर की वॉर ड्रामा ‘120 बहादुर’ से होगी।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
