पावरस्टार पवन कल्याण के आंध्र प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनने के बाद यह माना जा रहा था कि वह फिल्मों से दूरी बना सकते हैं। बीच में ऐसी अटकलें भी सामने आईं, लेकिन 2026 की शुरुआत के साथ ही पवन कल्याण ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दे दिया है। मेकर्स ने उनकी नई फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
मेकर्स ने किया आधिकारिक ऐलान
नए साल के मौके पर 1 जनवरी 2026 को निर्माता राम तल्लूरी ने एक्स (X) पर पोस्ट शेयर कर इस प्रोजेक्ट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पवन कल्याण ने निर्देशक सुरेंद्र रेड्डी के निर्देशन और लेखक वक्कंथम वामसी की कहानी पर आधारित एक नई फिल्म साइन की है। यह फिल्म जैथरा रामा मूवीज बैनर तले प्रोडक्शन नंबर-1 के रूप में बनाई जाएगी।
राम तल्लूरी ने पोस्ट में लिखा, “मेरा सपना जैथरा रामा मूवीज के पहले प्रोजेक्ट के रूप में साकार हो रहा है। हमारे प्रिय पावर स्टार (PSPK) के प्यार और आशीर्वाद से यह ड्रीम प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है। सुरेंद्र रेड्डी और वक्कंथम वामसी के साथ काम करना गर्व की बात है।”
वक्कंथम वामसी ने भी जताई खुशी
वक्कंथम वामसी ने भी सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “यह सिर्फ हैप्पी न्यू ईयर नहीं, बल्कि अब तक का सबसे खुशहाल नया साल है। एकमात्र पवन कल्याण के साथ इस ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहा हूं।”
2025 में आई थीं दो फिल्में
गौरतलब है कि 2025 में पवन कल्याण की दो फिल्में रिलीज हुई थीं—हरि हर वीर मल्लु और दे कॉल हिम ओजी। जहां हरि हर वीर मल्लु बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई, वहीं दे कॉल हिम ओजी को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
अब 2026 के पहले ही दिन नई फिल्म की घोषणा के साथ पवन कल्याण ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि राजनीति के साथ-साथ वह सिनेमा में भी सक्रिय रहने वाले हैं, जिससे उनके फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
