अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस माइली साइरस एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। संगीतकार मैक्स मोरांडो को डेट कर रहीं माइली की सगाई की खबरें तेज हो गई हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, PEOPLE मैगज़ीन को एक सूत्र ने पुष्टि की है कि माइली और मैक्स ने लगभग चार साल की डेटिंग के बाद सगाई कर ली है।
'अवतार: फायर एंड ऐश' के प्रीमियर में रिंग ने खींचा सबका ध्यान
फैंस के बीच सगाई की चर्चा तब और बढ़ गई जब 1 दिसंबर को लॉस एंजिल्स में हुए ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के वर्ल्ड प्रीमियर में माइली साइरस रेड कार्पेट पर अपनी चमकदार डायमंड रिंग के साथ स्पॉट हुईं। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर सगाई को लेकर कयास तेज हो गए।
चार साल से रिलेशनशिप में हैं माइली और मैक्स
माइली साइरस ने 2020 में लियाम हेम्सवर्थ से तलाक लिया था। इसके बाद मैक्स मोरांडो उनकी जिंदगी में आए। दोनों का लिंकअप पहली बार 2021 में तब चर्चा में आया, जब उन्हें मियामी में माइली की न्यू ईयर ईव पार्टी के दौरान बैकस्टेज साथ देखा गया। अप्रैल 2022 में दोनों को वेस्ट हॉलीवुड में किस करते हुए देखा गया, जिसके बाद रिश्ते की पुष्टि लगभग तय मानी गई।
2024 से लिव-इन में रह रहा है कपल
मार्च 2024 में एक करीबी सूत्र ने बताया था कि माइली और मैक्स साथ रहने लगे हैं। कपल एक-दूसरे के साथ बेहद खुश है और दोनों ने अपने रिश्ते को मजबूत बताया था।
फिलहाल फैंस उनकी सगाई की खबरों से बेहद उत्साहित हैं, हालांकि माइली और मैक्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
